वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने रविवार को वार्ड हुकुलगंज अंतर्गत सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट के पास अपने विधायक निधि वर्ष 2024-25 से रुपए 7.94 लाख की लागत से स्थापित प्रसिद्ध लोकगीत गायक बिरहा सम्राट पदमश्री हीरालाल यादव द्वार का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हीरा लाल यादव ने लोक गायक रमन दास से बिरहा संगीत सीखा। पारंपरिक मंचो से शुरुआत में प्रदर्शन करते हुए, विभिन्न शहरों के कार्यक्रमों में अपना संगीत प्रस्तुत किया। वह ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर भी उत्तर प्रदेश के लोक संगीत का प्रचार-प्रसार किया। हीरालाल यादव जी के स्मृति में इस द्वार का लोकार्पण आज किया गया है।

इस अवसर पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, पूर्व एमएलसी शिवनाथ यादव, मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, दिलीप चौहान, दिलीप चौहान, पार्षदगण अशोक मौर्य, बृजेश श्रीवास्तव, सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, बलिराम कन्नौजिया, दिनेश यादव, संजय जायसवाल, संदीप रघुवंशी, राजेंद्र यादव, जितेंद्र कुशवाहा, कवि मंगल यादव, सत्यनारायण यादव, रमाकांत यादव, राम जी यादव, बचाऊ यादव, पंचम यादव, प्रशांत यादव, हीरा यादव, जवाहर यादव, गुड्डू यादव, प्रदीप सिंह, राकेश सिंह, अरविंद जायसवाल, सोनू राजभर, पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण सहित क्षेत्रीय जनता प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *