खेल को बढ़ावा देने वाले वरिष्ठ नागरिकों को यूपीएससी ने किया सम्मान 

 

यूपीएससी के खिलाड़ी छोटन चौहान का मद्रास एफसी में चयन

 

वाराणसी। यूपीएससी द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का रविवार को सम्मान समारोह के साथ सिएट कॉलेज गहनी में समापन हो गया।

130 खिलाड़ियों ने शिविर में प्रतिभाग किया और उनको मेडल तथा प्रतिभाग प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के पूर्व प्रशिक्षु खिलाड़ियों के बीच मैच का आयोजन किया। उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के सचिव मोहम्मद शाहिद का सम्मान उनकी अनुपस्थिति में सिएट कॉलेज के प्रबंधक नवीन सिंह ने ग्रहण किया। इस अवसर पर वाराणसी के पुरातन फुटबॉल खिलाड़ी विनोद कनौजिया ,कलीम अली, मजहर अब्बास, वीरू यादव, विक्रांत सोलंकी एवं संतोष कुमार को यूपीएससी की तरफ से सम्मानित किया गया। विशेष सम्मान के अंतर्गत पूर्व फुटबॉलर रहमतुल्लाह ,मोहम्मद शमीम खान एवं असद खान रहे। मुख्य प्रशिक्षक साकेत सिंह को उनकी पूरी टीम के साथ डॉ. वी के सिंह ने सम्मानित किया। फुटबॉल के लिए विशेष योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों के अंतर्गत प्रदीप नारायण सिंह, डॉ राम सुधार सिंह, डॉ वीके सिंह को यूपीएससी के उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने सम्मानित किया। नई दिल्ली से वाराणसी आई नेहा सिंह को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया तथा सिएट कॉलेज के कर्मचारी, वॉलिंटियर्स तथा बस के ड्राइवर को डॉ धीरज ने सम्मानित किया। विशेष योगदान के लिए मुख्य प्रशिक्षक साकेत सिंह ने अजीज और आयुष को सम्मानित किया।

मद्रास एफसी वर्तमान में भारत की बेस्ट फुटबॉल अकादमी है। इस अकादमी ने अभी हाल में यूपीएससी के छोटन चौहान को 100% स्कॉलरशिप प्रदान करते हुए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है । तेरह वर्षीय छोटन चौहान को सत्येंद्र बहादुर सिंह ने सम्मानित किया।

विशेष कार्य कुशलता एवं कार्य प्रणाली के लिए यूपीएससी ने अपने टेक्निकल डायरेक्टर डॉ (मेजर) अरविंद कुमार सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर निलेश, शैलेंद्र सिंह, शैलेंद्र प्रधान, संजय सिंह, राकेश कुमार सिंह, अनुराग सिंह के साथ अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *