वाराणसी।काशी की प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माने जाने वाले श्री राम कुण्ड में रविवार को ‘श्री राधाकृष्ण नौका विहार’ का आयोजन भव्यता, भक्तिरस और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।

इस ऐतिहासिक आयोजन का दायित्व श्री अग्रसेन युवा मंच काशी परिवार ने निभाया, जिसमें हज़ारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इसे अविस्मरणीय बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संध्याकाल श्रीकृष्ण जी के मंगलमय आगमन और झूले पर बांसुरी वादन से हुआ, जिसने श्रद्धालुओं को द्वापर युग की अनुभूति करा दी। इसके पश्चात श्री राधा जी का यमुना तट पर सखियों संग आगमन, जल भरना, श्रीकृष्ण जी द्वारा नाविक से यमुना पार कराने हेतु अनुरोध, श्रीराधा जी का मटकी फोड़ना तथा श्रीराधा जी के रूठने और श्रीकृष्ण जी के मनाने की लीलाओं का मंचन देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

सबसे खास आकर्षण रहा 15 मिनट का ‘श्री राधा कृष्ण नौकाविहार’, जिसमें नौका पर राधा-कृष्ण का सुंदर मंचन हुआ। जयकारों और भक्तिरस से ओतप्रोत इस दृश्य ने श्रीरामकुण्ड को मानो वृंदावन का स्वरूप दे दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा दयाशंकर जी मिश्रा ‘दयालु’

मंच प्रमुख अतुल अग्रवाल श्याम,मंच महामंत्री सौरभ अग्रवाल,वरिष्ठ भंडार प्रबंधक (IRSS) श्री नितीश जी अग्रवाल,मंच के अध्यक्ष श्री अतुल अग्रवाल ‘श्याम के दास’

महामंत्री श्री सौरभ अग्रवाल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *