
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी/शिवपुर विधानसभा के प्रभारी विशाल वर्मा ने सर्किट हाउस सभागार में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश के 403 विधानसभाओं में से 108 विधानसभा क्षेत्र में सपा ने प्रभारी नियुक्त कर उस विधानसभा क्षेत्र के जोन,सेक्टर एवं बूथ प्रभारीयों संग़ बैठक कर उस विधानसभा की रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश कार्यालय में प्रेषित करने को प्रभारीयों को निर्देश दिए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को मिले वोटो का विवरण और हार के कारणों सहित विधानसभाओं में पार्टी को बूथ स्तर पर और सशक्त बनाया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो चली है। प्रदेश की जनता अपनी मूलभूत आवश्यकताओं को भी पूरा करने में संघर्ष कर रही है। बिजली पानी का संकट जनता की रोज की समस्या है। प्रेसवार्ता में एमएलसी आशुतोष सिंहा, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, आनंद मौर्य, संतोष यादव बबलू एडवोकेट, राजेश यादव नत्थू आदि थे।
