
वाराणसी। भगवान भास्कर के पूजन अर्चन के साथ आज राष्ट्रीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज संगठन उत्तर प्रदेश की बैठक में अध्यक्षता कर रहे प्रो नागेंद्र पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण अपने मूल कार्य अध्ययन अध्यापन से जब तक जुड़ा रहेगा तभी वह समाज को भी प्रकाशित करेगा और स्वयं भी सम्माननीय बना रहेगा। समाज में एकता और समर्पण के बिना उत्थान संभव नहीं है। मुख्य वक्ता डॉ श्रीदेव मिश्र ने दहेज की व्यापकता को समाज से जड़ से उखाड़ फेंकने हेतू सभी से इस दिशा में मुक्त कंठ से आव्हान किया और इसे समाज की सबसे बड़ी बुराई बताया।दहेज को लेकर आपने समाज की पीड़ा और पीड़ित की समस्याओं से लोगों को अवगत कराया और एकमत होने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के के मिश्र ने समाज संगठन में सदस्य संख्या बढ़ाने एवं एकजुट रहने पर बल देते हुए आज सरकार में ब्राह्मण समाज के भागीदारी होने की सुनिश्चितता तय करने के लिए आगे बढ़ने पर विचार व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश इकाई के महासचिव अरुण कुमार पांडेय ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया कार्यक्रम संचालन मांधाता मिश्र ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए रवीश दत्त मिश्र ने कहा कि संगठन अपने समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में सदैव आगे बढ़ने का प्रयास करती रहेगी। बैठक में कार्यक्रम संयोजक अशोक पाठक, अनिल मिश्र,आलोक पाण्डेय, पद्मदेव मिश्र, नित्यानंद पांडेय , सतीश पाठक, ज्ञानेश पांडेय, रमन, अमन, आयुष की उपस्थिति रही।
