रिपोर्ट :- सन्तोष कुमार चतुर्वेदी 

 

कैमूर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार एवं झारखंड के पूर्व संगठन मंत्री, सुशील कुमार को बाल श्रमिक आयोग का सदस्य बनाए गए।

सुशील कुमार को बाल श्रमिक आयोग का सदस्य बनाए जाने पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता भाजपा नेता राकेश पांडे ने कहा कि तकरीबन 30 वर्षों से संगठन की निरंतर सेवा कर रहे सुशील कुमार को बीजेपी बिहार प्रदेश द्वारा यह सम्मान मिला है जिसको लेकर विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं में उत्साह है ।

विद्यार्थी परिषद के पूर्व विभाग संयोजक चंदन तिवारी ने खुशी व्यक्त करते हुए अपने नेता को बधाई दी है।

साथ ही विद्यार्थी परिषद के आलोक श्रीवास्तव, अमरीश तिवारी, जिला संयोजक सुशील दुबे,रिशु उपाध्याय, दीपक यादव, धीरज तिवारी, सौरभ सिंह, विनोद सिंह टाईगर, सर्वजीत सिंह डब्लू, राकेश तिवारी सहित कार्यकर्त्ताओ ने बधाई दिया।

रिपोर्टर संतोष कुमार चतुर्वेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *