वाराणसी।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी सहित सम्पूर्ण देश में 2025 वर्षीय परीक्षा आज से आरम्भ हो गया है ।

जो 18 जून 2025 तक प्रातः 08.00 बजे से पूर्वाण 11.00 बजे तक चलेंगी।

उक्त परीक्षा 2025 वर्षीय मध्यमा, शास्त्री तृतीय खण्ड एवं शास्त्री चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2023-2026, तथा आचार्य द्वितीय सेमेस्टर 2024-2026, आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2023-2025 के संस्थागत, व्यक्तिगत, भूतपूर्व, बैक / श्रेणी सुधार एवं एक विषयक की परीक्षा हो रही है।

सहायक केन्द्राध्यक्ष डॉ. रविशंकर पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा के पहले दिन परीक्षा शांति एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न हुई।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया की विश्वविद्यालय परिसर में कुल 1065 छात्र/छात्रायें पंजीकरण कराये है जिसमें लगभग सभी छात्र एवं छात्राएं उपस्थित होकर शांति पूर्वक परीक्षा दिये।

परीक्षा नियंत्रक ने बताया की विश्वविद्यालय परिसर के आलावा पूरे देश में कुल छात्र 18093 जो 341केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा दिये। जिसमें सभी केन्द्राध्यक्षओं को सख्त निर्देश दिया गया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार कि लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी अगर किसी भी प्रकार कि सूचना प्राप्त होती है तो उसके ऊपर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *