
वाराणसी । सामाजिक संस्थाओं में से एक रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर ने 23 वां वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन रविवार को चौकाघाट स्थित एक होटल में आयोजित किया।
जिसमें चैतन्य योग सेवा संस्था के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी।नृत्य प्रशिक्षिका सलोनी गुप्ता के निर्देशन में आरुषि, लावण्या, शिवानी, आद्या एवं आन्या आदि ने सामूहिक कत्थक नृत्य प्रस्तुति दी ।
लक्षिता शर्मा ने एकल कत्थक नृत्य के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित सभी को अपने प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध एवं आश्चर्यचकित कर दिया।
चैतन्य योग सेवा संस्था के सचिव योगाचार्य आशीष टंडन ने वाराणसी रोटरी क्लब को उसके वर्षगांठ पर सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
