
वाराणसी उ प्र सरकार मे मंत्री रहे एवं अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा 15 जून को आयेंगे ।
सपा के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने बताया कि समाज के लोगो को संगठित करने के उद्देश्य से एवं पीडीए के फार्मूले को जन जन तक पहुँचाने के लिए एक उच्चस्तरीय विचार गोष्ठी का आयोजन अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिलाध्यक्ष हरिशंकर विश्वकर्मा एवं राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में किया गया है । सपा नेता विष्णु ने बताया कि पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा 15 जून को विश्वकर्मा समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगो से मुलाकात कर दोपहर को तीन बजे दीपराज इण्टर कालेज कटारी धरसौना चोलापुर में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा द्वारा आयोजित एक विचार गोष्ठी मे सम्मलित होगे।
