
रिपोर्ट उपेन्द्र पाण्डेय
आजमगढ़।ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद की बैठक सोमवार को सगड़ी तहसील स्थित टेकनगाढ़ा गाँव में कार्यकारिणी सदस्य जय प्रकाश पाण्डेय एडवोकेट के आवास पर सम्पन्न हुआ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में ब्राह्मणों का उत्पीड़न चरम पर है।विरोधी पार्टियों एवं पुलिस की मिली भगत से ब्राह्मणों को अपमानित करने एवं फर्जी मुकदमे में फंसने की घटनाएं आए दिन हो रही हैं ,जिसको लेकर ब्राह्मण समाज आक्रोशित है। मिल्कीपुर में एक निर्दोष बुजुर्ग ब्राह्मण को भद्दी भद्दी गालियां देकर मूंछ एवं चोटी नोच अपमानित किया गया एवं कौशाम्बी में ग्राम प्रधान की साजिश से एक ब्राह्मण बेटे को फर्जी पास्को एक्ट में फंसने के कारण पिता पुलिस थाने में आत्म हत्या करने को मजबूर हो गया जब की पुलिस द्वारा उसे बचाया जा सकता था।इसके बाद भी पुलिस द्वारा उनके परिजनों पर लाठी बरसाना घोर अन्याय एवं अत्याचार का द्योतक है ।
श्री पाण्डेय ने मुख्य मंत्री योगी से मांग किया कि उक्त घटनाओं की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाय अन्यथा ब्राह्मण समाज सड़कों पर प्रदर्शन को बाध्य होगा।
ब्राह्मण समाज को वैदिक संस्कृति की ओर लौटना चाहिए।हमें अपने खान पान , आचार विचार एवं रहन सहन में श्रेष्ठ होना होगा तभी हम समाज में अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को पुनः प्राप्त कर सकते हैं।
ब्राह्मण समाज को संगठित करने के उद्देश्य को लेकर ग्राम स्तर पर संगठन का विस्तार किया जा रहा है ।
बैठक का संचालन करते हुए ब्राह्मण समाज परिषद के महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि संस्कृत विश्व की सबसे परिष्कृत भाषा है। जिससेआने वाले समय में कम्प्यूटर की भाषा संस्कृत होगी। ऐसे में ब्राह्मण समाज को अपने बच्चों को संस्कृत भाषा पढ़ाने पर विशेष ध्यान देने चाहिए।
बैठक में महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी, जय प्रकाश पाण्डेय, उपेन्द्र दत्त शुक्ला,सगड़ी तहसील के अध्यक्ष विजय बहादुर दुबे, अवनीश पाण्डेय,मनोज पाण्डेय, ओंकार पाण्डेय,राम वृक्ष पाण्डेय, जगदम्बा पाण्डेय,डॉ राज कुमार पाण्डेय,तेज प्रताप पाण्डेय, प्रशांत उपाध्याय, श्री प्रकाश पाण्डेय,आशीष पाण्डेय,विद्या नन्द पाण्डेय,प्रभाव नाथ पाण्डेय, कृष्ण गोपाल पाण्डेय अशोक पाण्डेय,राम कृपाल पाण्डेयआदि उपस्थित थे ।
