वाराणसी।काशी एवं देश के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों,प्रबुद्ध जनों एवं समाजसेवियों ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए तीन बड़े ‘वाटर कूलर’ लगाने का निर्णय लिया है, जो कि “जल ही जीवन है” की भावना को दर्शाता है। “विश्वविद्यालय विकास समिति” की बैठक में वाराणसी वैश्य समाज के ‘संयुक्त तत्वावधान’ में सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा की अध्यक्षता में आहूत बैठक में यह निर्णय लिया गया। कुलपति कार्यालय में विश्वविद्यालय विकास समिति की बैठक में तीन बड़े वाटर कूलर लगाने का स्थान भी तय कर लिया गया है।

वाटर कूलर- परीक्षा भवन, श्रमण विद्या संकाय एवं गंगानाथ झा छात्रावास में लगाए जाएंगे। यह निर्णय “सर्व वैश्य समाज” के संयुक्त तत्वावधान में उनके सौजन्य से लिया गया है।

विकास समिति के सदस्यों ने निरन्तर संकल्पित भाव से इस संस्था के अभ्युदय एवं उत्थान के लिए सहयोग करते रहते हैं।

कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि विकास समिति के सदस्य देववाणी संस्कृत के परिसर के अभ्युदय,उत्थान एवं गौरव के लिए संकल्पित हैं। उनके सहयोग से निरन्तर अनेकों कार्य किये गये हैं।

ज्ञातव्य हो कि विश्वविद्यालय की विकास समिति ने निरन्तर संकल्पित भाव से तीन बड़े वाटर प्यूरीफायर संयन्त्र सहित कुर्सी, टेबल,दरी,नेम प्लेट, लाउडस्पीकर, आदि लगवाये गये हैं।

इस बैठक में उद्योगपति आर के चौधरी, उमाशंकर अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राजेश भाटिया एवं हृदय नारायण पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *