
वाराणसी। सर्किट हाउस सभागार में जनपद के नवसृजित वार्डो के विकास के लिये नगर आयुक्त नगर निगम अक्षत वर्मा के साथ सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह ने बैठक की। बैठक में नवसृजित वार्डो के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी। बैठक में उपस्थित पार्षदों द्वारा अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया। उन्हें समस्याओं से संबंधित ज्ञापन पत्र भी सौंपा। नगर आयुक्त द्वारा नवसृजित वार्डो के विकास एवं समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण कराने का भरोसा दिलाया। बैठक में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, हरीश मिश्रा, पार्षदगण गोविन्द पटेल, संजय यादव, अजय चौधरी, सुभाष यादव, शमीम नोमानी, अखिलेश पाल, मुरारी यादव, राहुल सोनकर एवं आयुष यादव उपस्थित थे।
इसके उपरांत सांसद श्री वीरेंद्र सिंह एवं जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने पुलिस आयुक्त वाराणसी से मुलाकात कर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव को लेकर पिछले 28 दिनों से धरनारत छात्रों को 10- 11 जून की रात 1 बजे धरनास्थल से उठाकर जेल भेजने पर अपना विरोध दर्ज कराया। उनके ऊपर लगे मुकदमों को तत्काल हटाने और रिहा करने की मांग की। जिस पर पुलिस आयुक्त द्वारा सभी छात्रों के ऊपर लगाए गए मुकदमआ वापसी कि आश्वासन दिया। सांसद ने उपस्थित छात्र नेताओं से कहा कि प्रवेश परीक्षा की जगह मेरिट से प्रवेश की प्रक्रिया के सम्बन्ध में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री से मिलकर इस मामले पर बात करूंगा। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश काफी पारदर्शी प्रक्रिया है और हमेशा से प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही प्रवेश होता आया है। लेकिन इस बार पता नहीं क्यों मेरिट पर प्रवेश लेने की बात कही जा रही है।
इस दौरान जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, हरीश मिश्रा, राहुल सोनकर, आयुष यादव एवं अनिल यादव भी मौजूद थे।
