
वाराणसी। विश्व नेत्रदान दिवस पर मंगलवार को नेत्र दान कराने वाले समाजसेवी, रोटेरियन एवं भारत विकास परिषद के सदस्यों को राम कटोरा स्थित रविंद्रा लय में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ एमपी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डीजी रोटरी मंडल 3120 रो. डॉ आशुतोष अग्रवाल ने 24 नेत्रदान करने वालों को सम्मानित किया। जिसमें विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ एस.के जायसवाल, डॉ महेंद्र जायसवाल, डॉ अशोक चौरसिया, डॉ रूबी शाह, डॉ खालिद महमूद,डॉ अजय कुमार, रो. धर्मेंद्र गोयल, रो. राजेश वर्मा, सत्य प्रकाश आर्य, अमर किशोर अग्रवाल, अशोक गुप्ता, अमर बोस, विवेक सोनी, राजेंद्र कुशवाहा, अनूप मौर्या, मोनिका सिंह, महेश मंगलानी, सरदार सुरेंद्र सिंह, अजय मोहले, चंद्रबली पटेल, विकास गर्ग, अरविन्द सिंह पटेल, राजेश कुशवाहा को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। स्वागत डॉ सुनील साह, संचालन श्रेया केशरी प्रद्युम्न, धन्यवाद डॉ रिषभ साह ने किया। इस अवसर पर वाराणसी आई बैंक सोसाइटी के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार साह, डॉ एस. के उपाध्याय, दीपक अग्रवाल ‘लायन’ सहित विभिन्न संस्थाओं के लोग मौजूद थे।
