वाराणसी । ओलंपियन पदमश्री धनराज पिल्ले ने ओलंपियन विवेक सिंह हॉकी अकादमी के सभी 80 खिलाड़ियों लड़के और लड़कियों को सुबह 7 बजे विवेक अकादमी मैदान हरहुआ में किट वितरित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल का टिप्स दिया और अपना अनुभव शेयर किया। कहा कि खिलाड़ी गरीब घर से ही पैदा हुए हैं मेरे पास भी खाने का पैसा नहीं था, लेकिन खेलने का जुनून था।‌देश के लिए कुछ करने की जिद सवार थी। ओलंपियन राहुल सिंह और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सतनाम वत्स जो आपको सिखा रहे हैं कि उनको ध्यान से सीखो और दिल लगा के मेहनत करो, ये इनका अनुभव आपको ऊपर ले जाएगा। राहुल आज इसी गरीबी से उठ कर जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर बने हैं और ललित इसी गरीबी से उठ कर डीएसपी बने हैं तो आप लोगों में से भी कोई बन सकता है। सिर्फ और सिर्फ कड़ी मेहनत ही रंग लाती है। इस अवसर पर गौरीशंकर सिंह मास्टर साहब, ओलंपियन राहुल सिंह, मीडिया प्रभारी आशीष शर्मा,रामललित सिंह,अरूण सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *