
वाराणसी।भारत विकास परिषद काशी प्रदेश प्रान्त, उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा ने पुण्यश्लोका रानी अहिल्याबाई होलकर जी के त्रिशताब्दी जन्म दिवस से आरम्भ हुए वर्ष पर्यन्त सेवा कार्य के क्रम में विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर रामापुरा स्थित मातृ कन्या गुरुकुल में अध्ययनरत ब्रह्मचारिणियों के लिए गर्मी से राहत मिलने हेतु एअर कूलर, फल, मिष्ठान व गाय के घृत को दिया ।
इस अवसर पर उपस्थित दायित्वधारियों व सदस्यों के साथ ब्रह्मचारिणियों ने राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् का सम्पूर्ण गायन मधुर स्वर में किया साथ ही भजन व वेद मंत्रों के साथ राष्ट्रीय वैदिक प्रार्थना के मंत्र को भी मधुर स्वर में सुनाईं ।
इस कार्यक्रम के संयोजक संस्कार प्रकल्प के गतिविधि संयोजक राजीव गुप्ता रहे ।
इस कार्यक्रम में शाखाध्यक्ष कमल कुमार सिंह, सचिव संजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मंजू गौतम, राजीव गुप्ता, रवि प्रकाश बरनवाल, मुख्य अध्यापिका डॉक्टर गायत्री आर्या, सहयोगी शिक्षिका व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
