वाराणसी। केंद्रीय कारागार वाराणसी में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत एक विशेष योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक मनीष कुमार पांडेय और योग सहायक रीता जायसवाल ने किया। दोनों प्रशिक्षक स्वामी विवेकानंद जिला चिकित्सालय योग वेलनेस सेंटर, भेलूपुर, वाराणसी से संबद्ध हैं।

प्रशिक्षण सत्र सुबह सात बजे प्रारंभ होकर 08:15 बजे तक चला, जिसमें कारागार के अधिकारी, कर्मचारी एवं लगभग 100 बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षण में अनुलोम-विलोम, कपालभाति, नाड़ी शोधक, भ्रामरी, ताड़ासन, भुजंगासन आदि के विभिन्न अभ्यास कराए गए।

प्रशिक्षक मनीष कुमार पांडेय ने योग से होने वाले लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “भाग-दौड़ भरी जिंदगी में इसे अपनाकर व्यक्ति मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।” उन्होंने सभी को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया।

इस मौके पर जेल कारापाल अखिलेश कुमार, उपकारापाल अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, राकेश वर्मा, प्रशिक्षु उपकारापाल विवेक प्रकाश, कुमारी सिमरन सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *