
101 वर्ष की आयु में हुआ नेत्रदान
वाराणसी। 11 जून को रविन्द्रपुरी निवासी 101 वर्षीय राम दयाल खन्ना के मरणोपरान्त कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के सहयोग से दो नेत्रदान प्राप्त हुए। राम दयाल खन्ना ने लगभग 30 वर्ष पूर्व नेत्रदान का संकल्प लिया था। उनकी इच्छा पूर्ति हेतु उनके पौत्र अकाश खन्ना के सहयोग से डा. अजय मौर्या के निर्देशन में आई बैंक की टीम ने नेत्रदान प्रक्रिया को पूर्ण कराया। प्राप्त नेत्रों का रपेकुलर माईक्रोस्कोपी जाँच के उपरान्त विशेषज्ञ चिकित्सक डा. ऋषभ साह द्वारा प्रत्यारोपण किया जायेगा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार साह ने नेत्रदाता ‘परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया।
