वाराणसी। अहमदाबाद में उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार क्रू मेंबर सहित यात्रियों के काल कवलित होने से पूरा देश स्तबंध है।। हर तरफ मातम सा छाया है आंखें नाम है। पूरा देश इस हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों के साथ खड़ा हैं और दुख जाता रहा हैं। मिसेज एशिया विजयता सचदेवा ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के दुखद समाचार से मैं बहुत स्तब्ध और व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं जो अकल्पनीय दर्द और क्षति को सहन कर रहे हैं। ऐसे क्षणों में, शब्द बहुत अपर्याप्त लगते हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि प्रभावित लोगों को शक्ति, साहस और समर्थन मिलेगा। इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *