वाराणसी।केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.कमलाकांत उपाध्याय जी की धर्मपत्नी पुष्पा उपाध्याय का 73 वर्ष की अवस्था में 10 जून 2025 को कृष्णदेव नगर,खोजवां, वाराणसी स्थित उनके आवास पर हृदयाघात से स्वर्गवास की सूचना पर अनेकों संगठनों के लोगों ने संयुक्त रूप से कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के संयोजन में शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों ने अपने – अपने उदबोधन के दौरान कहा कि स्वर्गीय पुष्पा उपाध्याय जी सरल हृदय मृदुभाषी थी। वर्तमान समय में जानकी जी की तरह ममतामयी आदर्शवादी व्यक्तित्व की धनी थी।जिनका जीवन मानव हितार्थ समर्पित भावपूर्ण था। उनके निधन से हम सब अत्यन्त दुःखी और मर्माहत हैं।

शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले लोगों में दिव्य दर्शन- काशी के संस्थापक आचार्य त्रिवेणी प्रसाद शुक्ला,कर्नल, डॉ. आदि शंकर मिश्र, प्रयागराज के पूर्व जिला जज एवं अंतर्राष्ट्रीय गज़लकार डॉ. चन्द्रभाल सुकुमार,आर्या पब्लिकेशन लखनऊ के प्रधान संपादक सौरभ पाण्डेय, आइडियल इण्डिया हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के संपादक डा. प्रमोद वाचस्पति सलिल जौनपुरी,राष्ट्रवादी हिन्दू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता, काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलाधिपति कवि सुखमंगल सिंह मंगल, कुलपति डॉ.संभाजी राजाराम बाविस्कर, कुलसचिव कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश, डॉ. सुबाष चन्द्र,कवि गिरीश पाण्डेय काशिकेय, कवि महेन्द्र तिवारी अलंकार, कवि ओमप्रकाश द्विवेदी ओम्, कवि सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध, राकेश चंद्र पाठक महाकाल, कवि बुद्धदेव तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी बच्चा,ओमप्रकाश पाण्डेय निर्भय, कवयित्री मणिबेन द्विवेदी, कवयित्री झरना मुखर्जी, कवयित्री सुषमा जौनपुरी, नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता, उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मिश्रा,द ट्रू मिरर के संपादक काली शंकर उपाध्याय, बिन्दु प्रकाश के संपादक भारतेन्दु त्रिपाठी, कवि चिंतित बनारसी, भजन गायक अनुज दुबे,भजन गायक राकेश चौबे संगम, कत्थक कलाकार संदीप मौर्य सहित अनेकों लोगों ने अश्रुपूरित आनलाईन श्रद्धांजलि अर्पित किया। मृत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुखद घड़ी को सहन शक्ति देने की कामना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *