
वाराणसी। अहमदाबाद मे प्लेन क्रैश दुर्घटना मे मृत लोगों के प्रति समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजली अर्पित किया। सपा कार्यकर्ताओ ने दक्षिणी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी कामेश्वर नाथ दीक्षित किशन दिक्षित के नेतृत्व मे सपा कार्यकर्ता लहुरावीर स्थित आजाद पार्क मे एकत्रित होकर दुर्घटना मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौनरख कर कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी। सपा नेता किशन दीक्षित ने कहा कि प्लेन क्रैश दुर्घटना से सभी काशीवासी एवं सपा कार्यकर्ता दुखी है इस दुख की घड़ी मे हर संभव मदद करने के लिए सभी तैयार रहेगे। इस अवसर पर
किशन दीक्षित, सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा,रविकांत विश्वकर्मा रवि,
युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, पूर्व मिडिया प्रभारी संदीप शर्मा, शुभम सेठ “गोलू”, राहुल सिंह यादव, गौरव श्रीवास्तव , पंकज जायसवाल, बनारसी गुप्ता, अमित, आकाश गौतम, आकाश रंजन, प्रभाकर यादव, दिलीप कश्यप, अल्तमश, सत्यम गुप्ता थे ।
