वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से रक्तदाता दिवस पर 14 जून (शनिवार) को जिला चिकित्सालय में सुबह दस बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमे वार्डेन और स्वयंसेवक स्वैच्छिक रक्तदान करेंगे।डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय के अनुसार मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा होंगें। शिविर में कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
