
राबर्ट्सगंज। शनिवार को मधुपुर बाजार में अहमदाबाद में हुए हादसे के शिकार लोगों की जिंदगी ईश्वर को प्यारी हो गई। इस बाबत एक बैठक भाजपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
हादसे में दिवंगत सभी लोगों को शोक श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश मिश्रा, जीता सिंह चौहान, प्रवीण मिश्रा, अवधेश मिश्रा, अचल सेठ, मिंटू सिंह प्रधान, अश्वनी, विवेक कुमार सिंह, अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित जनो ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।
