
वाराणसी। भाविप वरुणा शाखा ने शनिवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर राजकीय जिला चिकित्सालय में किया। सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम सचिव नीतू सिंह की देखरेख में अध्यक्ष प्रकाश कुमार श्रीवास्तव,सचिव नीतू सिंह, गतिविधि संयोजक (महिला सहभागिता) श्रीमती निधि सिंह, गतिविधि संयोजक (सेवा) डॉ मंजू गुप्ता, अजय सिंह, आभा सिंह,डॉ ओम प्रकाश यादव,सौरभ श्रीवास्तव,प्रशांत श्रीवास्तव, दीपांशु मिश्रा,शशांक सिंह,अरविंद कुमार आदि थे।
