
विश्व रक्तदाता दिवस

वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से शनिवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह और प्रभारी सीएमएस डा.प्रेमप्रकाश ने किया। शिविर में स्वयंसेवक और वार्डेन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। प्रसून सिंह ने पहली बार रक्तदान किया। शिविर का संयोजन डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने किया। शिविर में डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, जय प्रकाश जायसवाल,सुबोध राय,सौरभ सिंह,मनोज सिंह,सुभम सिंह, राजेश कुमार राय,प्रमोद राय,प्रतिभा राय,प्रशुन सिंह,सतीश यादव,शरद यादव, मनीष सिंह,मो.वसीम खां,राजीव कुमार श्रीवास्तव, विकास दीप गुप्ता ने रक्तदान किया। इस अवसर पर एडीसी विवेक कुमार,अयन बोस,अंजनी सिंह, गोपाल मुखर्जी, अनुष्का गुप्ता,रीना बोस आदि थे।
