वाराणसी। महिला अपराधों से संबंधित लंबित विवेचनाओं के त्वरित व विधिक निस्तारण हेतु शनिवार को कमिश्नरेट वाराणसी की कैण्ट सर्किल में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध, नम्रिता श्रीवास्तव ने किया

पुलिस कार्यालय में आयोजित इस बैठक में सर्किल कैण्ट के सभी विवेचक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त ने महिला संबंधित अपराधों की विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र व निष्पक्ष निस्तारण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता व गंभीरता के साथ कार्रवाई आवश्यक है, ताकि पीड़िताओं को समयबद्ध न्याय मिल सके।

समीक्षा के दौरान सभी विवेचकों को विवेचना की बारीकियों से अवगत कराते हुए यह निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मामले की विवेचना तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष तरीके से पूरी की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई में कोई शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने ने यह भी कहा कि लंबित प्रकरणों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब महिला पीड़िताओं के अधिकारों का हनन है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। बैठक के अंत में सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लंबित महिला संबंधी प्रकरणों की सूची के साथ एक सप्ताह के भीतर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस विभाग द्वारा इस प्रकार की नियमित समीक्षात्मक बैठकों को महिला सुरक्षा और न्याय प्रक्रिया में पारदर्शिता की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *