
पुत्र ने दिया फादर्श डे पर पिता को अपनी सफलता का तोहफा
वाराणसी। अधिवक्ता पुत्र शाश्वत ने युपी एस सी (सी ए पी एफ) सेन्ट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की परीक्षा में 53वी रैंक प्राप्त की है अब उनका सी आई एस एफ में सहायक कमांडेंट बनना तय हो गया है शास्वत की शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए तथा बीएचयू से 2023 में एमए करने के बाद नेट जेआरएफ क्वालिफाई किए इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी करते हुए सिविल सेवा की तैयारी भी करते हुए प्रथम बार में यूपीएससी ( सीएपीएफ) परीक्षा 2024 को राष्ट्रीय स्तर पर 53 वीं रैंक लाकर गौरवान्वित करने का काम किया है। अगस्त 2024 में मुख्य परीक्षा देने के बाद इंटरव्यू 3 जून 2025 को हुआ फाइनल रिजल्ट 13 जून को यूपीएससी द्वारा घोषित किया गया। शाश्वत से बङे तीन बड़े भाईयो में सबसे बङे सत्यम चिकित्सक है। दूसरे भाई इंजिनियर शिवम आईपीएस है जो वर्तमान में पुलिस एकेडमी हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रहे हैं तीसरे भाई भी डाक्टर है।डाक्टर सुन्दरम जो सेना के एएमसी(आर्म्स मेडिकल कोर) में कैप्टन है ।तीन पुत्रों के बाद चौथे पुत्र की सफलता से लहरतारा निवासी माता गीता देवी व पिता मनमोहन गुप्ता अधिवक्ता के खुशी का ठिकाना नहीं है।मनमोहन गुप्ता के पारिवारिक मित्र बनारस बार के पुर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने शाश्वत को इस सफलता के लिए बधाई दिया है।
