
वाराणसी। हनुमान फाटक में गोस्वामी तुलसीदास जी व्दारा स्थापित बाल स्वरूप हनुमान जी के मंदिर में काशी के किर्तन प्रेमियों ने रविवार को जितेन्द्र खनेजा के नेतृत्व में राम नाम किर्तन किया।
किर्तन मंडली ने राम नाम संगीत मय प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ज्ञातव्य हो कि किर्तन मंडली का निर्णय लिया है कि काशी के बारह हनुमान मंदिर में राम नाम किर्तन हर माह के तीसरे रविवार को आयोजित किया जाएगा।
हनुमान फाटक में आयोजित राम नाम किर्तन दूसरा आयोजित रहा।
