
वाराणसी। मीरा फाउंडेशन की ओर सदीपशिखा,शानवी,रिदिमा, के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम अशोक विहार (बघवानाला) में आयोजित किया गया। महिलाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, 112, 1090, 181,1998, जैसे महत्वपूर्ण आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी गई। बताया कि महिलाएं किस तरह घरेलू हिंसा के विरुद्ध आवाज़ उठा सकती हैं और अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित कर सकती हैं। एक बुजुर्ग दादी ने जीवन का सटीक अनुभव साझा करते हुए कहा नमक रोटी खाओ लेकिन बचत ज़रूर करो, अपने बच्चों के भविष्य और अपने लिए। इस अवसर पर दीपशिखा, शानवी, ऋधिमा, शिवांगी, श्रेया, रानी, पूजा, नीरज अरुण देवा,सपना, पूनम, धनो, तारा, रेनू, मुस्कान, पारो, ललिता, सुशीला देवी, निर्मला, रागिनी, मीरा, रिंकी, संगीता, हंसा, नीतू, रेखा, मालती और ज्योति थीं।
