वाराणसी। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वावधान मे चोलापुर स्थित कटारी मे दीपराज इण्टर कालेज मे आयोजित विश्वकर्मा विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। विचार गोष्ठी मे समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगो के साथ साथ शिल्पकार,व्यापारी वर्ग से जुड़े लोगो के साथ बड़ी संख्या मे महिलाए उपस्थित थी। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि समाजवादी नीतियां ही पिछड़ों और दलितों को उनका हक और सम्मान दिला सकती हैं। समाजवादी रास्ते पर चलकर ही नाई समाज में जन्मे कर्पूरी ठाकुर बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। समाजवादी पार्टी में रहकर विश्वकर्मा समाज में जन्मे राम आसरे विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री बने थे।

आज जिन अति पिछड़ी जातियों में विश्वकर्मा, सोनार, प्रजापति, नाई, चौरसिया, साहू, तेली, भुर्जी, पाल, बिंद, निषाद, मौर्य आदि समाज शामिल हैं, उन्हें हक और अधिकार सिर्फ समाजवादी रास्ते पर चलकर ही मिल सकता है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज की असली पहचान समाजवादी पार्टी की सरकार में बनी। सपा सरकार में अखिलेश यादव ने समाज को दो बार विधान परिषद (एमएलसी) का प्रतिनिधित्व दिलाया और दो बार मंत्री भी बनाया। विशिष्ट अतिथि सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने कहा कि समाज का हित समाजवादी पार्टी मे ही है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरिशंकर विश्वकर्मा,वरिष्ठ सपा नेता एवं विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा, राजेन्द्र शर्मा, जिउतबंधन विश्वकर्मा,छन्नूलाल विश्वकर्मा, संजू विश्वकर्मा,सुशील शर्मा, आकाश विश्वकर्मा,सोनू विश्वकर्मा,शीला विश्वकर्मा, मीरा विश्वकर्मा, पूर्व प्रधान शिवपूजन विश्वकर्मा आदि थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *