वाराणसी। प्रभारी अधिकारी, आधुनिक चीरघर शिवपुर ने शवों के पोस्टमार्टम के दौरान सौदेबाजी की कतिपय सूचना को खारिज करते हुए इसे असत्य एवं आधारहीन बताया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से अपना कार्य सम्पादित करते हैं। जहां तक पोस्टमार्टम हाउस परिसर के साफ सफाई का संबंध है, के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि पोस्टमार्टम हाउस परिसर में नियमित रूप से साफ सफाई का कार्य, शव विच्छेदन का कार्य करने वाले कर्मी ही सम्पादित करते हैं एवं पोस्टमार्टम हाउस को साफ सुथरा रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *