महारानी के के नाम पर वीरांगना एक्सप्रेस चलाने की मांग

 

वाराणसी।आजादी की लड़ाई अंग्रेजो के दांत खट्टे कर देने वाली देश की प्रथम महिला वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की 167 वीं पुण्यतिथि पर दो दिवसीय स्मृति समारोह का शुभारंभ भदैनी स्थित उनकी जन्मस्थली पर हुआ। जागृति फाउण्डेशन के तत्वावधान में महारानी लक्ष्मी बाई की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर जन्मस्थली पर दीप दान किया गया।

मंगलवार को महारानी लक्ष्मी बाई की स्मृति में दीप जलाकर दो दिवसीय समारोह का शुभारंभ हुआ।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोक भूषण सम्मान से सम्मानित साहित्यकार डॉ जयप्रकाश मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी नागेश सिंह, प्रदक्षिणा यात्रा समिति के सचिव व संचालक उमाशंकर गुप्ता एवं जागृति फाउण्डेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने संयुक्त रूप से प्रथम दीप जलाकर किया। इसके पश्चात शिवाजी नगर कॉलोनी छितूपुर,रमना लंका लंका स्थित स्वामीनारायण तीर्थ वेद विद्यालय एवं असि रामेश्वर मठ असि स्थित स्वामी नारायणनंद तीर्थ संस्कृत उच्चतर विद्यालय के वेद पाठी बटुकों नें महारानी लक्ष्मीबाई की स्मृति में दीप जलाकर वेद मंत्रो के बीच उनको श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर साहित्यकार डॉ जयप्रकाश मिश्र ने कहा कि काशी की बेटी व झांसी की रानी ने स्वतंत्रता संगा्रम में अपना बलिदान देकर अंग्रेजो कोभागने पर मजबूर दिया। काशी की इस बेटी पर हमें गर्व है।

समाजसेवी नागेश सिंह ने कहा कि वीरांगना ने देश को आजाद कराने में जो अपना अमूल्य योगदान दिया है उसे देश की पीढ़ी कभी नहीं भूलेगी। हमें वीरांगना के बताये हुए रास्ते पर चलते हुए देश की आन बान शान के लिए हमेशा अगे रहना होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक एवं जागृति फाउण्डेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने केन्द्र सरकार से वाराणसी से ग्वालियर तक जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस का नाम वीरांगना एक्सप्रेस रखने की मांग करते हुए कहा कि इसको लेकर वह पूर्व रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा व प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय मे ज्ञापन देकर मांग की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुयी।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक अवनीप द्विवेदी, अमरेंद्र सिंह बीएचयू, विनय कुमार मिश्रा, हरि नाथ गौड़, राजकुमार सहित काफी संख्या में बटुक उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन रामयश मिश्रा ने किया तथा धन्यवाद विनय कुमार मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *