
वाराणसी। भाविप शिवा शाखा के पदाधिकारी और सदस्यों ने बुधवार को छावनी स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और कहा कि इस महान वीरांगना की जन्मस्थली काशी होने पर हम सभी ने कहा कि हम उनकी वीरगाथा पर गर्व करते हैं। अध्यक्षता राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय चौका घाट की प्राचार्य डॉ. नीलम गुप्ता और संचालन अनूप अग्रवाल, सुधा सिंह ने किया। स्वागत कार्यक्रम संयोजक डॉ.पद्मजा मेहता रहे। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सेविका समिति की मंजू निगम थी। अथितियो का स्वागत प्रभा क्लोनारिया और ममता श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम सह संयोजक अखिलेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर तनुज वर्मा, शालिनी श्रीवास्तव, किरण सिंह, प्रतिमा तिवारी ने मधुर गीतप्रस्तुत किया।
इस अवसर पर भाविप काशी प्रांत के संरक्षक एस. एन. खेमका एवं ब्रह्मा नन्द पेशवानी कौशल पति शर्मा मोहन रौनियार ,डॉ राजेश श्रीवास्तव,विवेक जायसवाल, कपिल सलूजा, दिलीप सिंह, डॉ प्रकाश मेहता,सांवरमल क्लोनारिया थे।
