वाराणसी। 100बटालियन एनसीसी के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बुधवार को संत अतुलानंद (होलापुर) में हुआ। इस अवसर पर 100 यूपी बटालियन से सम्बंधित वाराणसी एवं जौनपुर के 18 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के जूनियर एवं सीनियर 500 से अधिक कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर में पहले दिन कैडेटों का रजिस्ट्रेशन, लाइन एरिया में रहने का अरेंजमेंट किया गया। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश रोशन ने बताया कि शिविर के दौरान कैडेटों को शस्त्र प्रशिक्षण, ड्रिल, एडवेंचर ट्रेनिंग, लीडरशिप, हेल्थ एंड हाइजीन ,जीवन में खेल का महत्व ,राष्ट्रीय सुरक्षा में युवा का महत्व ,राष्ट्र एवं शिक्षा, योग का महत्व ,पर्यावरण ,आर्म्ड फोर्सज आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कैडेटों को ट्रेनिंग दी जाएगी।एनसीसी के माध्यम से कैडेटों को सेना की बेसिक ट्रेनिंग भी दी जाएगी जिससे वह सेना में अपना कैरियर बना सके। इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल संजेश राय, सूबेदार मेजर राजकुमार,डा.अरविन्द कुमार सिंह, डीएन सिंह, उषा बालचंदानी, निर्भय कुमार, मोहम्मद इमरान अंसारी, राजकुमार जायसवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *