
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।नागरिक सुरक्षा भेलपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले कमच्छा कार्यालय में प्रखंड की मासिक बैठक गुरुवार को सम्पन्न हुई।
इस बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम और रथ यात्रा मेले में नागरिक सुरक्षा कैंप एवं ड्यूटी के संबंध में जानकारी दी गई।
नए हो पुराने सदस्य के भर्तियों नवीनीकरण के संबंध में और मेडिकल संबंधित समस्या के समाधान के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।,
इस बैठक का संचालन भेलूपुर प्रखंड के एडीसी विवेक राय एवं प्रखंड के डिवीजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री, डिप्टी डिवीजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल बैठक में शामिल रहे। एडीसी विवेक राय ने बताया गया सोमवार से दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक 2 घंटे का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है जिस पर प्रखंड के नये स्वयंसेवक इसमें उपस्थित होकर चार दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित आईसीयू राजेश अग्रवाल, प्रखंड के पोस्ट वार्डन राम किशुन , संतोष कुमार मिश्रा, विनय कुमार पांडे, भूपेंद्र सिंह गिल, डॉक्टर बक्शी जी, अरुण कुमार गुप्ता,अब्दुल वाहिद अंसारी, सुरैया बानो सहित सदस्य गण उपस्थित रहे ।
