वाराणसी। उत्तर प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने लोगों स्वस्थ रहने का महामंत्र देते हुए कहा कि ‘करे योग रहे निरोग’। योग और आयुर्वेद हमारी पौराणिक धरोहर योग का शाब्दिक अर्थ जोड़ना है, तन-मन-आत्मा को एक करना है। भारत योग में विश्व गुरु अपने आप को मानवा चुका है, इसलिए हम सभी को अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए रोज कम से कम एक घंटा योगाभ्यास करना चाहिए।

   गुरुवार को अलसुबह नमो घाट पर 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के पांचवें दिन इस वर्ष के थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने एनडीआरएफ के जवानों के साथ लगभग 250 से ज्यादा स्थानीय लोगों के सत्यभोग किया। कार्यक्रम के दौरान योगाचार्य अभय स्वाभिमानी तथा योगाचार्य विनोद गुप्ता द्वारा लोगों को योग का महत्व बताया गया।

इस अवसर पर आयुष मंत्री के पीआरओ गौरव राठी, एनडीआरएफ के अधिकारी अखिलेश तिवारी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, पंकज, अनिल कुमार शर्मा, प्रतिभा आनंद व नगर निगम के पार्षद जितेंद्र कुशवाहा आदिल लोक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *