वाराणसी।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में परीक्षानुभाग में कार्यरत तीर्थराज पाण्डेय, (परिचारक) के आकस्मिक निधन पर शोक सभा गुरुवार को पाणिनी भवन सभागार में कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

शोक सभा में कुलपति प्रो. शर्मा ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए बाबा विश्वनाथ जी से प्रार्थना की। इसके साथ ही दो मिनट का मौन रखा गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक प्रस्ताव का वाचन जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा किया गया।जिसमें दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की गईं।

शोक सभा में प्रो. राम पूजन पाण्डेय, प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल, प्रो. जितेन्द्र कुमार, प्रो. महेन्द्र पाण्डेय,प्रो अमित कुमार शुक्ल, डॉ पद्माकर मिश्र, शिरीष सिंह, पंडित सुनील चौधरी, सुशील कुमार तिवारी, संजय कुमार तिवारी, काशीनाथ पटेल सहित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने सहभाग किया और दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *