रिपोर्ट उपेंद्र कुमार पांडे

 

आजमगढ़। शिवसेना ने गुरुवार को स्थापना दिवस, आजमगढ़ एवं जौनपुर में बड़े धूमधाम से मनाया गया।

शिवसेना के सह- संगठन मंत्री प्रमोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी ने हिंदुत्व को एक साथ लेकर चलने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष नवनीत राय के नेतृत्व में आजमगढ़ जिला इकाई ने श्रद्धेय परम पूज्य बाला साहेब जी व परम पूज्य श्री दिघे साहेब जी के विचारों, राष्ट्र व राष्ट्र वाशी के प्रति उनकी सोच उनके संघर्षों को याद करते हुए पार्टी का स्थापना दिवस भव्यता के साथ मनाया ।

समारोह में प्रदेश सह संगठन मंत्री, व प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ नीरज राय, जिलाध्यक्ष ग्रामीण प्रवेश राय, उपाध्यक्ष उमेश बिंद, संगठन मंत्री, अरविंद विश्वकर्मा, जौनपुर जिलाध्यक्ष रवि शेखर यादव, केराकत विधान सभा अध्यक्ष गोलू गोस्वामी, व आजमगढ़ के जिला व जौनपुर के पदाधिकारी व सदस्य गण शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *