
वाराणसी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत संचालित विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत तहसील सदर में मॉनिटरिंग और गेटोरिंग कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी के अध्यक्ष तहसीलदार सदर होंगे। जबकि सदस्य के रूप में पूर्व सदस्य अनुशासन समिति बार काउंसिल उत्तर प्रदेश वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेंद्र कुमार सिंह को नामित किया गया है।
कमेटी का उद्देश्य आम जनता को सुलभ न्याय उपलब्ध कराना तथा उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। सदस्य बनने के बाद कमलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जनसामान्य को न्याय दिलाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। विधिक जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों से अवगत कराया जाएगा।
कमलेंद्र कुमार सिंह के चयन पर अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चंद्रमा प्रसाद सिंह, कमिश्नरी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष लालचंद चौबे, सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव,सेंट्रल बार एसोसिएशन सहायक सचिव प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह सुनील,बनारस बार पूर्ण उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुशील कुमार पांडे, श्याम जी वर्मा, संतोष शर्मा एवं नागेंद्र नाथ गिरी सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
