68 बंदी परीक्षा में हुए शामिल

 

वाराणसी। केंद्रीय कारागार में 19 जून 2025 से इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) की सत्रांत परीक्षा का शुभारंभ हुआ। परीक्षा के पहले दिन कुल 17 बंदी विभिन्न विषयों की परीक्षा में सम्मिलित हुए। यह परीक्षा 19 जून से शुरू होकर 18 जुलाई तक चलेगी।

इस परीक्षा में कुल 68 बंदी भाग ले रहे हैं। जो बी.ए.एम., बी.कॉम एफ., सी.एच.आर., सी.एफ.एन. और सी.आर.डी. कोर्स के अंतर्गत पंजीकृत हैं। इनमें बीएएमएम के 6, बी.कॉम एफ. के 1, सीएचओआर के 13, सीएफएन के 43 तथा सीआरडी के 5 बंदी शामिल हैं।

कारागार प्रशासन द्वारा परीक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। बंदियों को परीक्षा में बैठने व लिखने के लिए उचित व्यवस्था के साथ-साथ गर्मी के मौसम को देखते हुए एयर कूलर व ठंडे पानी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। बंदियों के परीक्षा केंद्र को शीतल पेयजल व वाटर कूलर से सुसज्जित किया गया है जिससे वे शांत व अनुकूल वातावरण में परीक्षा दे सकें।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अमित कुमार वर्मा की देखरेख में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है। बंदियों में परीक्षा को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *