
लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयंत चौधरी आगामी 23 जून को वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामाशीष राय जी करेंगे।
इस दौरे को पूर्वांचल में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क अभियान के रूप में देखा जा रहा है।
श्री त्रिवेदी ने कहा कि पूर्वांचल में बढ़ते जनसमर्थन और संगठन की मजबूती को देखते हुए आरएलडी अब इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और प्रभावी बनाने जा रही है।
श्री जयंत चौधरी अपने दौरे के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद, सामाजिक संगठनों से मुलाकात, तथा पूर्वांचल के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
आरएलडी की यह पहल स्पष्ट संकेत देती है कि अब पार्टी केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे राज्य में एक सशक्त विकल्प के रूप में उभर रही है।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि वाराणसी दौरे के दौरान जयंत जी कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम, प्रेस कांफ्रेंस तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और युवाओं से भेंट करेंगे इस ऐतिहासिक दौरे के माध्यम से राष्ट्रीय लोकदल पूर्वांचल में अपनी जड़ों को और गहरा करेगा।











Leave a Reply