वाराणसी।एकादशी पर्व मालवीय भवन के निदेशक प्रोफेसर पतञ्जलि मिश्र और सहायक निदेशक डॉ.नारायण प्रसाद भट्टाराई की गरिमामयी उपस्थिति में महाराज कुमारी विष्णुप्रिया, महराज कुमारी हर प्रिया जी एवं महाराज कुमारी कृष्ण प्रिया जी ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के मालवीय भवन में काशी हिन्दू विश्विद्यालय के पूर्व कुलाधिपति काशी नरेश डॉ विभूति नारायण सिंह जी का कुलाधिपति दीर्घा में लगे चित्र का लोकार्पण किया।
महाराज श्री का विश्वविद्यालय के उन्नती और विकास में किए गए योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए ।
महाराजकुमारी कृष्णप्रिया ने बताया कि 1966 से 2000 तक काशी नरेश डॉ विभूति नारायण सिंह जी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में सबसे लंबे समय तक कुलाधिपति रहें है आपककार्यकाल स्वर्णिम और ऐतिहासिक रहा है।
काशी नरेश डॉ विभूति नारायण सिंह जी की नातिन कुँवरी वरदा वसुप्रिया ने कहा कि विश्विद्यालय में महाराज श्री का चित्र प्रेरणा का प्रतीक है, ऐसे महान देवतुल्य व्यक्तिव के धनी काशी नरेश के चित्र का लोकार्पण करना हम सबके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है ।
स्वच्छता संसद के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि काशी नरेश डॉ विभूति नारायण सिंह महाराज काशिवासियो के लिए शिव के स्वरूप थे काशी उन्हे युगो युगो तक याद करेगी।
अतिथियों का स्वागत चक्रवर्ती विजय नावड ने किया।
लोकार्पण समरोह मे डाॅ अशोक कुमार सिंह, कुंवर श्रीवरद नारायण ,कुंवर ईशान, कुंवर श्री बल्लभ नारायण , श्रीमती दीपाली राजकृष्ण, श्रीमती अलका गुप्ता, श्री अंबरीश तिवारी , डा अभिषेक द्विवेदी, शशि शंकर तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply