इनविजिबल ओवरटाइम-ए वर्किंग प्रोफेशनल गाइड टू स्ट्रेस’ का लोकार्पण

वाराणसी। बनारस पुस्तक मेले में प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक प्रशिक्षक डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव की ई-पुस्तक ‘इनविजिबल ओवरटाइम-ए वर्किंग प्रोफेशनल गाइड टू स्ट्रेस’ का लोकार्पण हुआ। मुख्य अतिथि बीएचयू के पूर्व निदेशक डॉ. कृष्ण मुरारी त्रिपाठी ने तनाव प्रबंधन में योग की भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि तनाव को पूरी तरह समाप्त नहीं किया जा सकता, लेकिन योगासनों और नियमित अभ्यास से इसके दुष्परिणामों को नियंत्रित किया जा सकता है। लेखक डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुस्तक मुख्य रूप से कॉरपोरेट जगत के अधिकारियों के लिए लिखी गई है। इसमें अवचेतन मन और सचेत प्रयासों से तनाव प्रबंधन के उपाय बताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *