कुलपति ने महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना

 

महामहिम के प्रेरणादायी व्यक्तित्व एवं शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को बताया अनुकरणीय

 

 

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल एवं प्रदेश के समस्त राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आदरणीया श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत मंगलकामनाएँ प्रेषित की हैं।

 

 

कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल का प्रेरणादायी व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व, अद्भुत कर्मठता तथा शिक्षा, समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के प्रति उनका अनन्य समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान, नैतिक मूल्यों, भारतीय ज्ञान-परम्परा तथा सामाजिक उत्तरदायित्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में उनका सतत मार्गदर्शन उच्च शिक्षा जगत को नई दृष्टि, दिशा और ऊर्जा प्रदान कर रहा है।

उन्होंने कहा कि महामहिम की विशेष कार्यशैली में शिक्षा को केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार, संवेदना, सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्रनिर्माण का सशक्त आधार बनाने की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है। समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के कल्याण के प्रति उनकी संवेदनशीलता तथा जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा उनके व्यक्तित्व को विशिष्ट गरिमा प्रदान करती है।

 

कुलपति प्रो शर्मा ने कहा कि महामहिम का सक्रिय, अनुशासित एवं सेवाभावी जीवन कर्तव्यपरायणता, कर्मनिष्ठा और लोकमंगल के प्रति समर्पण की अनुपम मिसाल है। उनके मार्गदर्शन एवं संरक्षण में उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में शिक्षा, संस्कार, भारतीय संस्कृति और ज्ञान-साधना के विविध आयाम निरंतर सशक्त हो रहे हैं। विशेष रूप से भारतीय ज्ञान-परम्परा एवं सनातन सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के प्रति उनकी प्रेरणा उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

इस शुभ अवसर पर काशी की पावन धरा से भगवान श्री काशी विश्वनाथ एवं माँ अन्नपूर्णा के श्रीचरणों में प्रार्थना है कि महामहिम को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, असीम ऊर्जा एवं चिरस्थायी प्रसन्नता प्रदान करें। उनका स्नेहिल संरक्षण और प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों को निरंतर प्राप्त होता रहे तथा उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का उच्च शिक्षा जगत उत्कृष्टता और नवाचार के नए प्रतिमान स्थापित करता रहे।

 

कुलपति प्रो. शर्मा ने महामहिम के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि उनका जीवन स्वस्थता, सात्त्विक प्रसन्नता, सक्रियता एवं यशस्वी लोकसेवा के नव-नव सोपानों से निरंतर आलोकित रहे। उन्होंने पुनः जन्मदिवस पर हृदय से बधाई एवं अशेष मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *