
वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज के 117वें संस्थापन समारोह के दूसरे दिन शनिवार को साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। राजर्षि सेमिनार हॉल में प्रथम सत्र की शुरुआत सुभाषित प्रतियोगिता से हुई। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं और कविताओं का भावपूर्ण वाचन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. सदानंद सिंह, प्रो. शीला सिंह और डॉ. सुमन सिंह शामिल रहीं। द्वितीय सत्र में आयोजित लोकगीत प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने पारंपरिक लोकगीतों की मधुर प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक मंडल में प्रो. शालिनी सिंह, प्रो. वेणु वनिता और डॉ. सुनीता पाण्डेय रहीं।
प्रथम सत्र का संचालन तनु पाण्डेय और दूसरे सत्र का जिया सिंह ने किया। नियमों का वाचन डॉ. अग्नि प्रकाश शर्मा ने किया। संयोजक प्रो. अंजू सिंह ने आभार जताया। इस दौरान मुख्य नियंता डॉ. प्रदीप कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply