रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी साकेत नगर स्थित त्रिदेव मंदिर में हरियाली बर्फ़ श्रृंगार का आयोजन किया गया। जो विगत 17 सालों से श्रावण मास के अंतिम रविवार को होता चला आ रहा हैं।

मंदिर के चारों तरफ हरियाली एवं ठंड बर्फ़ से सजाया गया था। दूर दराज एवं क्षेत्रीय जनता दर्शन के लिए उमड़ परे। हर कोई भक्त राधे राधे नारे लगाकर भक्तिमय रस में डूब गए। हजारों की संख्या में दर्शनार्थी दर्शन करने आए। रिमझिम वर्षा के बावजूद लोग दर्शन के लिए लालायित रहे।

राधा कृष्ण की जोड़ी झूला पर झूलते दिखे। भक्तगण झूला के रस्सी को खींचकर पुण्य कमाने में डूब गए। चारों तरफ हर कोई राधा कृष्ण की भक्ति प्रेम में डूबे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *