वाराणसी। काशी प्रांत (उत्तर भाग) की सेवा भारती समिति ने लक्ष्मनपुर क्षेत्र में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में 110 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की गई।सूगर,बीपी,पल्स,आक्सीजन आदि की जांच की गई। इस शिविर का संचालन डॉ. एस.बी. सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें डॉ. डी.पी. सिंह और डॉ. पाठक ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में स्थानीय निवासियों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और परीक्षण की सुविधा दी गई। शिविर का संयोजन अमरदीप सिंह, अंजनी कुमार सिंह और रणविजय सिंह ने किया। इस मौके पर सत्यानंद सिंह, स्वतंत्रत जायसवाल, नरेंद्र सिंह,गौरव जायसवाल, परमेश आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *