वाराणसी। नारायणा इंटर नेशनल प्रा लिमिटेड ने एक सितंबर 2025 को कर्मयोगी सिविल इंजीनियर इंजी रामनरेश को जनरल मैनेजर का पदभार ग्रहण कराया।

ज्ञातव्य हो कि इंजी रामनरेश मार्च 2016 में एन टी पी सी लिमिटेड विंध्याचल सुपर थर्मल पावर स्टेशन सिंगरौली मध्यप्रदेश से डिप्टी जनरल मैनेजर पद से सेवा निवृत्त हुए थे।

इंजी रामनरेश वरिष्ठसाहित्यकार, चंद्रा साहित्य परिषद के संस्थापक अध्यक्ष, इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) के राष्ट्रीय मंत्री, नज़र न्यूज नेटवर्क के निदेशक के साथ कर्मठता व सेवा को दृष्टिगत काशीरत्न सहित अनेक सम्मान से सम्मानित है।

इंजी रामनरेश को नारायणा इंटर नेशनल प्रा लिमिटेड का जनरल मैनेजर नियुक्त होने पर नज़र न्यूज नेटवर्क के महाप्रबंधक डा कैलाश सिंह विकास, प्रबंधक आशीर्वाद सिंह, प्रबंधक राधा सेठ, निदेशक कुमार अरविंद, निदेशक जफरुद्दीन फारूकी, निदेशक रमेंद्र कुमार पटेल ने इजी रामनरेश को जनरल मैनेजर पद भार ग्रहण करने पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *