वाराणसी। सर्व विद्या एवं देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में शिक्षक दिवस पर एजुकेशनल सेंटर संस्थान में शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर के किया गया। विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य संबंध पर सुंदर परिचर्चा प्रस्तुत की। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक संजय श्रीवास्तव (चंचल) ने विद्यार्थियों को गुरु एवं शिष्य के संबंध की महत्ता विस्तार से समझाई। इस अवसर पर महेश चंद द्विवेदी, मनोज श्रीवास्तव, वनीषा श्रीवास्तव और विनय प्रकाश आदि थे। संस्थान की प्रबंधक साधना श्रीवास्तव ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *