वाराणसी। विधानसभा शहर दक्षिणी के दुर्गाकुंड क्षेत्र के सेवा बस्ती में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर विधायक में महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह केवल एक कवि नहीं, बल्कि एक द्रष्टा ऋषि थे, जिन्होंने रामायण के माध्यम से संपूर्ण मानवता को धर्म, मर्यादा, करुणा और आदर्श जीवन का मार्ग दिखाया. वाल्मीकि जी का जीवन परिवर्तन, साधना और समाज सेवा का आदर्श उदाहरण है । महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर सर्वप्रथम दुनिया को प्रभु राम की लीला का वर्णन कराया था. दुनिया को प्रभु राम की मर्यादा भक्ति से परिचित कराया था । इस अवसर पर विधायक ने वहाँ उपस्थित बस्ती के युवाओं से नशा न करने की अपील की । इस बीच वहाँ मौजूद बस्ती के बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। फाउंडेशन के अध्यक्ष ने इस अवसर विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी का आभार व्यक्त किया तथा उनके द्वारा समाज के लिए किए कार्यों का व्याख्यान कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद अक्षयबर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रतनदेव सिंह, मनोज, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *