
रिपोर्ट मोहम्मद अशरफ
प्रयागराज।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर गंगापार फूलपुर नगर (अभिमन्यु बस्ती)में अनुशासन, शौर्य और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। तेज बारिश और फुहारों के बीच संघ के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में घोष की धुन पर दंड कंधे पर रखकर पूरे बस्ती में पथ संचलन किया। पथ संचलन तो कई बार किया पर बारिश के साथ जो आनंद वा अनुभव मिला सभी स्वयं सेवकों को वह अद्भुत रहा है।
मुख्य अतिथि श्री मान बेचन जी ( सह: विभाग कारवाह) प्रयाग विभाग द्वारा भारत माता के चित्र पर पूजन किया गया।
बेचन जी ने बताया कि संघ ने अपने सौ वर्षों के कार्यकाल में सेवा के क्षेत्र में व्यापक कार्य किया है। संघ का ध्येय हिंदू समाज को संगठित कर राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि शाखा के माध्यम से स्वयंसेवकों को शारीरिक, बौद्धिक और नैतिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे उनमें अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेचन जी सहित कई पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
आयोजन में श्री देवी शंकर अवस्थी जी ( पूर्व ग्राम प्रधान),सुभाष जी ( सह ज़िला शारीरिक शिक्षण प्रमुख, उमाचरण नगर कार्यवाहक , यशवंत जी नगर प्रचारक , गौरीशंकर जी , विकास मिश्रा जी , रवींद्र जी, शिवम जी , कमलेश जी, बीरेन्द्र जी, श्री शिवाजी ( पूर्व ग्राम प्रधान), शिवलाल जी, दीपक अवस्थी जी, धर्मेंद्र जी आदित्य जी , विनोद जी शामिल रहे।
